खैरथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का गुरुवार, 07 मई 2026 को खैरथल-तिजारा जिले का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों नेता विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता सुबह 11:30 बजे बानसूर क्षेत्र के हरसोरा स्थित ग्राम खटोती में स्व. भोलालाल बागड़ी के निवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे खैरथल में “खैरथल जिला बचाओ” धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम नई मंडी खैरथल स्थित तातारपुर चौराहा मार्ग पर आयोजित होगा। दोपहर 1:30 बजे किशनगढ़ बास में पूर्व सांसद स्व. रामसिंह जी के निवास पर पहुंचेंगे, जो तिजारा रोड स्थित जैन मंदिर के सामने है। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे मोठूका (किशनगढ़ बास) में श्री दयाराम साहिब जी के वार्षिक मेले में सहभागिता करेंगे। जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। संदीप यादव 151113300
