EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा और आत्मविश्वास का दिया संदेश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 76
    06 May 2026 19:31 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़ (जेठवारा)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर संचालित अभियान के अंतर्गत बुधवार को अष्टभुजा विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी दरोगा अमित वर्मा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने छात्राओं को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP शेयरिंग जैसे खतरों से बचने के उपाय समझाए। पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, जिनमें साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, तथा एम्बुलेंस सेवा 102/108 शामिल हैं। बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का तुरंत उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान महिला दरोगा आकांक्षा वर्मा, कांस्टेबल संतोष यादव एवं हेड कांस्टेबल जयनाथ ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, आत्मरक्षा के उपायों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि साहस के साथ आगे आकर शिकायत करें। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त करने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है और प्रत्येक बालिका को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से छात्राओं में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार हुआ। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना