फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जनपद न्यायालय के साथ-साथ सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है, जिसके संदर्भ में जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार 09 मई 2026 के संदर्भ में प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय के साथ-साथ वाह्या न्यायालय कुंडा ,लालगंज एवं सभी राजस्व व अन्य न्यायालयों में होने जा रहा है, जिसमें लोग अपने वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर करा सकते हैं। इस अवसर पर अपर जिला जज राजीव रंजन, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी हेमंत कुमार, अपर जिला जज/ंनोडल अधिकारी लोक अदालत अंकिता दुबे, अपर जिला जज राम लाल द्वितीय, आतिफ समीम स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट, सीजेएम कुमुद उपाध्याय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी द्वितीय सहित न्यायिक अधिकारी गण उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
