EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खैरागढ़ के गांव साले नगर विद्युत विभाग आरोप के घेरे में 4 माह से विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप ठप
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 65 76
    06 May 2026 16:29 PM



उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद की खैरागढ़ तहसील के गांव साले नगर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पिछले 4 महीनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है।

 बिजली न होने से करीब 300 परिवार अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं।
 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है,
 जलापूर्ति बाधित है,
 भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप ने हालात और भी खराब कर दिए हैं।

 ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
 साथ ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर 4-5 लाख रुपये और जमीन की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है।

 परेशान होकर ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे खैरागढ़ तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
 उन्होंने प्रशासन को लिखित शिकायत देकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना