EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्य प्रबंधक ने एलआईसी के सर्वश्रेष्ठ अभिकर्ताओं को किया सम्मानित
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    06 May 2026 09:49 AM



  • प्रतापगढ़ में एलआईसी का भव्य सम्मान समारोह, उत्कृष्ट अभिकर्ताओं को मिला सम्मान
  • एलआईसी यूनिट 31102 में प्रतिभाओं का सम्मान, गोल्डन ट्रॉफी से नवाजे गए श्रेष्ठ एजेंट
  • शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान, समारोह में बंटी ट्रॉफियां और उपहार
  • राजीव कुमार आर्य के नेतृत्व में एलआईसी टीम की बड़ी उपलब्धि, एजेंट्स का हुआ सम्मान
  • मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता: एलआईसी समारोह में बोले मुख्य प्रबंधक मनोज सिंगला
  • प्रतापगढ़ में एलआईसी का सम्मान समारोह, उत्कृष्ट एजेंट्स ने बढ़ाया संस्था का मान

यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की प्रतापगढ़ यूनिट 31102 में वित्तीय वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य प्रबंधक मनोज सिंगला ने प्रतिभाग किया। समारोह के दौरान मुख्य प्रबंधक मनोज सिंगला ने श्रेष्ठ अभिकर्ताओं को डबल बेडशीट, सीलिंग फैन, ट्रॉली बैग तथा आकर्षक ट्रॉफियों से सम्मानित किया। अग्रणी अभिकर्ताओं में राकेश कुमार, राघव सिंह, अंजनी सिंह, डॉ. सुरेश कुमार, राकेश मिश्र, बी.पी. सिंह, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, मनीराम यादव, किरन देवी मौर्या एवं मीला शुक्ला को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ अभिकर्ता के रूप में अशोक कुमार सिंह और पुष्पेन्द्र शुक्ला को गोल्डन ट्रॉफी प्रदान की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीमा सखी अंजू सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक नीरज कुमार ने विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में टीम निरंतर प्रगति कर रही है। मुख्य प्रबंधक मनोज सिंगला ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त होती है। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व एडीआईओएस डॉ. दयाराम मौर्य ‘रत्न’ ने जीवन में निरंतर संघर्ष और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। विशिष्ट अतिथि रोशनलाल उमर वैश्य और समाजसेवी आनन्द मोहन ओझा ने भी अभिकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सीओ सिटी पद पर पदोन्नत नमिता सिंह का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260506094108655210362.mp4

20260506094115596775213.mp4

20260506094206602354062.mp4

20260506094215359505518.mp4

20260506094505570245668.mp4

20260506094509339640480.mp4

2026050609451359746570.mp4

2026050609453959233133.mp4

20260506094635636828738.mp4

20260506094639992654370.mp4

20260506094646494478643.mp4

20260506094653114566750.mp4



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना