फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई/मल्लावां। मल्लावां क्षेत्रांतर्गत एक 07 वर्षीय बालक का शव ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में मिला था। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा 50,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 06.05.2026 को थाना मल्लावां अंतर्गत 50000 रुपए का इनामिया अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन पुत्र मोईन निवासी ग्राम रोरा निस्तौली टठिया जनपद कन्नौज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा उपचार हेतु सीएचएसी मल्लावां भेजा गया जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया । जहां पर अभियुक्त मेहनूर उपरोक्त की मृत्यु हो गई । उपरोक्त घटना में SOG प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल हरदोई में उपचार चल रहा है । उच्चाधिकारीगण व फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, .315 बोर तंमचा, एक मोटरसाइकिल, व जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में 1 दर्जनअभियोग पंजीकृत है । अभी तक की जांच से प्रकरण प्रथम दृष्टया अपहरण कर दुष्कर्म कर हत्या किया जाना सम्भावित है साथ ही उपरोक्त घटना में हत्या करने के बाद घटना का स्वरुप बदलने गुमराह करने के लिए एक चोरी के सिम से फिरौती हेतु मृतक के घरवालों को फोन भी किया गया था । घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। देखें हरदोई से चन्दन यादव की रिपोर्ट 151137475

20260506102049639412508.mp4