EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पारिवारिक तनाव में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    05 May 2026 19:59 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना  क्षेत्र के उकथी गांव में बीती रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां पारिवारिक तनाव के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वही मृतक की पहचान सूरज 30 वर्ष पुत्र शिव पूजन राम के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटिंग का कार्य करता था।जानकारी के अनुसार, सूरज अपने घर में रात को 12 बजे खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में गया था। देर रात उठने के बाद मृतक के पिता जब कमरे में किसी काम से गए तो देखे की सूरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीया है, आनन फानन में मृतक के पिता शिवपूजन ने पुलिस को सूचना दी। वही मृतक सूरज की शादी वर्ष 2018 में नीलम के साथ हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं,एक बेटा अंशु और दो बेटियां अंशिका व सोनाक्षी। उन्होंने बताया कि नीलम बीते एक महीने से अपने मायके पुआरी खुर्द में रह रही थी, जिससे सूरज मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पत्नी नीलम अपने मायके से ससुराल उकथी पहुंच गई, जहां पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज जाल्हूपुर मनीष सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना