EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मरदह में गुरुकुल क्लाइमेक्स एकेडमी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान..
  • 151176333 - ARYAN SINGH 54 65
    05 May 2026 19:58 PM



मरदह गाज़ीपुर । मरदह में गुरुकुल क्लाइमेक्स एकेडमी ने मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। बावा चंद्रिका महिला महाविद्यालय परिसर स्थित एकेडमी में हुए इस कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष यादव थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का सशक्त माध्यम है। यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर पूरी एकाग्रता और मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, क्योंकि उनकी आज की मेहनत कल समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।समारोह के दौरान मुख्य अतिथि संतोष यादव और कार्यक्रम के आयोजक नागेंद्र सिंह यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।हाईस्कूल (कक्षा 10) में खुशी चौहान (91.6 प्रतिशत, अमन यादव (91 प्रतिशत और प्रशांत सागर (91 प्रतिशत ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। नेहा यादव (87.83 प्रतिशत, अर्चना कुशवाहा (85 प्रतिशत, आंशिक राजभर (85 प्रतिशत, अर्चना राजभर (84 प्रतिशत, स्नेहा गोयल (84 प्रतिशत और साइना (84 प्रतिशत को भी सम्मानित किया गया।इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में उत्कर्ष यादव (83.4 प्रतिशत ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। शिवांगी चौहान (80.6 प्रतिशत, श्रेया गुप्ता (79.6 प्रतिशत, शिवम यादव (76.6 प्रतिशत, खुशी जायसवाल (75.8 प्रतिशत, सलोनी कुशवाहा (75.6 प्रतिशत और अनुष्का भारती (75 प्रतिशत को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल आयोजन नागेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर रामसोच यादव, रामदेव यादव, इंद्रेश यादव ओंकार यादव रामविजय यादव दीपक राजभर हिमांशु और सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और एकेडमी के प्रयासों की सराहना की। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333

 



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना