EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

करोड़ों रुपए से बनी तहसील गोवर्धन झोपड़पट्टी में तब्दील भूमाफियाओं ने किया कब्जा शिकायत पर लगाई फर्जी आख्या
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    05 May 2026 19:52 PM



 

मथुरा के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोवर्धन धाम से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नवीन तहसील परिसर में अवैध कब्जे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

आरोप है कि गोवर्धन तहसील परिसर की भूमि पर कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर झोपड़ियां डाल दी गई हैं, जिससे परिसर की व्यवस्था और सौंदर्य प्रभावित हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह तहसील लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास रोड पर स्थापित की गई थी, लेकिन बीते करीब 2 वर्षों से यहां अवैध कब्जे की शिकायतें की जा रही हैं, बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

वहीं, बार एसोसिएशन और राजस्व अधिवक्ता फोरम से जुड़े लोगों ने भी इस मामले में गंभीरता जताते हुए निष्पक्ष जांच और अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।

उनका आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता है। फिलहाल, यह मामला प्रशासनिक जांच और कार्रवाई के इंतजार में है।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना