EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चौबेपुर कांड: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    05 May 2026 19:45 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना  क्षेत्र कौआपुर गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण कर उसे सूखे कुएं में फेंकने की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ताज मोहम्मद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे इलाज के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
एडीसीपी लिपि नागायच के अनुसार, सोमवार आधी रात शंकरपुर ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को रोका गया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं राहत की बात यह रही कि बच्ची को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि स्कूल परिसर के बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, छुट्टी का समय भी निर्धारित नहीं रहता और बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते।
इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर कड़े कदम उठाने की मांग की है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना