अब खुद करें अपनी जनगणना, 7 मई से शुरू होगी ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा-ईओ नगर पालिका
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। ईओ नगर पालिका परिषद बेल्हा राकेश कुमार ने बताया है कि नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना-2027 की तैयारियो ने गति पकड ली है। नगर क्षेत्र के 25 वार्डाे को 180 खण्डो मे बॉटा गया है, प्रत्येक खण्डो मे एक प्रगणक की नियुक्ति की गयी है। प्रगणको के कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए 30 सुपरवाइजरो की नियुक्ति भी की गयी है। नगर के समस्त 25 वार्डाे मे 22 मई 2026 से मकानो के सूचीकरण का कार्य प्रगणको द्वारा आरम्भ किया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र मे जनगणना-2027 के कार्याे को सुचारू रूप से सम्पादित कराने के लिए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, बेला-प्रतापगढ़ को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। चार्ज अधिकारी ने बताया कि 07 मई, 2026 से मकानो के सूचीकरण का कार्य मोबाइल एप के द्वारा नागरिक स्वयं भी कर सकेंगे। 07 मई, 2026 से जो नागरिक स्व-गणना करना चाहेगे, इसके लिए उन्हे अपने मोबाइल पर https://se.census.gov.in बेबसाइट खोलना होगा उसके बाद यूपी को चुनना होगा। यूपी को चुनने के बाद पेज पर एक कैप्चा आएगा जिसे सही-सही नीचे निर्दिष्ट स्थान पर भरना होगा और भवन स्वामी को अपना मोबाइल नम्बर भरकर आगे बढते जाना है। इसके बाद अपने घर का सही लोकेशन जियो टैग करना होगा और प्रत्येक सवाल का सही-सही उत्तर देते जाना है। अतः ये स्वयं भरी गयी प्रविष्टियो का सत्यापन करने के उपरांत सम्मिट कर देना है तथा एसई आईडी को नोट कर सुरक्षित रखा लेना है। अब आपकी स्व-गणना हो गयी। इसके उपरांत जब 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के बीच आपके क्षेत्र के प्रगणक अथवा सुपरवाइजर आपके घर पर पहुंचे तो उन्हे अपनी एसई आईडी दिखाना है और उन्हे बताना है कि मैने स्व-जनगणना कर ली है। उसके बाद प्रगणक के मोबाइल पर की गयी स्व-गणना को सेंड कर देना है। जार्च अधिकारी नगर पालिका परिषद, बेला-प्रतापगढ़ ने बताया कि इस प्रकार स्वयं अपनी स्व-गणना तो करना ही है और नागरिको को भी इसी प्रकिया से स्व-गणना के लिए प्रेरित करते हुए डिजिटल अभियान से जोडना है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
