फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। शिक्षा मित्रों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में तुलसी सदन (हादीहाल) में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षा मित्रों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर से मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक दयाराम यादव उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित अतिथियों में जिला महामंत्री भाजपा राजेश सिंह एवं मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ला शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मंगरौरा एवं लक्ष्मणपुर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद प्रत्येक विकास खंड से एक-एक शिक्षा मित्र को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सांकेतिक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। समारोह स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों द्वारा उपयोगी एवं आकर्षक टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) स्टॉल भी लगाए गए, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा मित्रों के मानदेय में वृद्धि तथा कैशलेस चिकित्सा सुरक्षा की सुविधा प्रदान करने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया और सरकार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बच्चों में मूलभूत साक्षरता विकसित करने पर जोर देते हुए शिक्षकों को प्रेरित किया। परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने समाज निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में भूपेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं शिक्षा मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, डीसी, एआरपी एवं एसआरजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला समन्वयक प्रशिक्षण योगेन्द्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, मंजू सिंह, जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह, चन्द्रजीत एसआरजी, आशुतोष एसआरजी, राजीव कुमार सिंह, डॉ० आशुतोष सिंह, अभिषेक सिंह एआरपी मान्धाता, अंकिता सिंह, प्रगति चौरसिया, रुपाली गोस्वामी, शिवानी सिंह, कल्पना भारती, आबिद एवं शिवम सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन योगेश प्रताप सिंह ने किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
