EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दुर्घटना में हुई मौतों से बिलख पड़े परिजन, कोहराम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    05 May 2026 19:25 PM



 मृतक, राजीव गौतम

मृतक-आर्यन शर्मा

फास्ट न्यूज लालगंज, प्रतापगढ़। कालिकन धाम दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दो श्रद्धालुओं की मौत को लेकर मंगलवार को परिजनो मे कोहराम मचा दिखा। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदन का पुरवा भैंसना निवासी राजीव गौतम 18 पुत्र कल्लू गौतम बाइक से आर्यन शर्मा 17 पुत्र सुधीर कुमार शर्मा तथा कुमुद शर्मा 15 पुत्री बबलू शर्मा निवासी भैंसना के साथ कालिकन धाम देवी मां का दर्शन करने सोमवार को जा रहे थे। दोपहर करीब बारह बजे अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना के विशेषरगंज मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी। बाइक सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। दुर्घटना में तीनों को गंभीर चोटे आ गयी। दुर्घटना देख बाजार में व्यापारियों तथा राहगीर वहां पहुंच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित असैदापुर अस्पताल पहुंचवाया। यहां चिकित्सकों ने बाइक चालक राजीव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो गंभीर रूप से चुटहिल को प्रारंभिक उपचार के बाद रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान एम्स में आर्यन की भी रात में मौत हो गयी। मौत की सूचना घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना