जनपद कुशीनगर के थाना बरवापट्टी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पाक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित एक बालअपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है।
पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 05 मई 2026 को थाना बरवापट्टी की टीम ने मु0अ0सं0 55/2026, धारा 75 भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित एक नाबालिग अभियुक्त को पकड़ा। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस मामले में दर्ज अभियोग के अनुसार आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार
उपनिरीक्षक सुशील कुमार गौतम
कांस्टेबल रामप्रकाश यादव
रिजर्व कांस्टेबल प्रतीक राय
पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। रिपोट - कपिन्जल पाठक 151045782
