EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कमरे में लटकता मिला मजदूर का शव. परिवार में शोक की लहर..
  • 151176333 - ARYAN SINGH 54 65
    05 May 2026 17:52 PM



मरदह गाज़ीपुर । मरदह कमरे में लटकता मिला मजदूर का शव- गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के मरदह गांव निवासी मजदूर सतीश पासवान उम्र 35 वर्ष का शव बिना दरवाजे वाले टिन शेड वाले कमरे में साड़ी के फंदे से बल्ली के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मरदह गांव  निवासी #सतीश पासी पांच भाइयों चौथे नम्बर पर था वह परिवार से अलग पत्नी और तीन बच्चियों के साथ #रहता था। मजदूरी का कार्य करता था।  दोपहर के वक्त पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद करने के बाद टिन शेड वाले बिना दरवाजे के कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से बल्ली के सहारे लटक कर जान दे दी। जब किसी ग्रामीण की नजर साड़ी के सहारे लटकता देखकर शोर मचाया तो ग्रामीणो की भीड़ मौके पर जुट गयी। सूचना पर पहुँची मरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सतीश पासी अपने परिवार का एकलौता कमाउ सदस्य था । पत्नी वंदना समेत तीन बच्चियां क्रमशः साधना 4  वर्ष,संध्या 3 वर्ष,सौम्या 1 साल की है। घटना के बाद महिलाओं के रोने बिलखने से गांव में मातम छाया हुआ है। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि शव को कब्जे पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना