खैरागढ़। (आगरा ) घर क़े कमरे में रखें में हुये सोने- चांदी के आभूषण बीते दिनों चोरी हो गये । उक्त मामला 18 अप्रैल 2026 का है कमरे में बक्से क़े ताले में रखे सामान को ले गये ।जिसमे दो चांदी की करदनी वजन करीब 500 ग्राम एक अंगूठी सोने कि वजन करीब 4 ग्राम तथा 5000 हजार रुपए नगद रखे थे ताला तोड़कर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए । अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत दिनांक 25 अप्रैल 2026 को दी थी । जिसके आधार पर थाना हाजा पर 77/2026 अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी । डीसीपी पश्चिमी जोन, एसीपी खैरागढ़ के मार्गदर्शन में दिनांक 4 मई 2026 मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ से गिरफ्तार किया है आरोपी की पहचान विकास पुत्र बालकिशन निवासी कोटला कछपुरा थाना नारखी जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 32 वर्ष रूप में हुई है जिसके पास से 250 ग्राम सफेद धातु करदनी(तगडी ) बरामद हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में प्रस्तुत किया गया न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है । रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
