फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टरों पर शिकंजा कसा। प्रभारी यातायात मनोज कुमार यादव एवं टीएसआई अली अकबर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चौक घंटाघर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान कई ट्रैक्टरों को मौके से ही जब्त कर यातायात कार्यालय भेज दिया गया। प्रभारी यातायात मनोज कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
