EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एयरबैग ने बचाई जान: दुल्हन विदाई करवा लौट रहा था दुल्हा, दूल्हे की कार और एंबुलेंस आमने-सामने टकराई; टला हादसा
  • 151188511 - FULMATI 45 65
    05 May 2026 13:36 PM



क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज बारिश के बीच दूल्हे की कार और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि एयरबैग खुलने से सभी सवार सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र से दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर महराजगंज जा रहा था।

 

कार में दूल्हा-दुल्हन, सहबाला और चालक सवार थे। दोपहर करीब एक बजे बारिश के दौरान जैसे ही कार गुलरिहा बाजार पहुंची, सामने से भटहट की ओर से वन-वे में आ रही एंबुलेंस से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार का एयरबैग खुलने से उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकले।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलरिहा बाजार में फोरलेन पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

बताया गया कि 27 अप्रैल को भी इसी स्थान पर एक दुर्घटना में दो बाइक सवार बस से टकरा गए थे, जिसमें सिद्धार्थनगर के तिर्कवलिया निवासी 24 वर्षीय युवक दानिश की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिया निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188694

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना