EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सिकंदरपुर थाने परिसर में बने नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का एसपी ने किया उद्घाटन
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 54 65
    05 May 2026 12:59 PM



 सिकंदरपुर थाने में नए कक्षों का भव्य उद्घाटन, एसपी ओमवीर सिंह ने काटा फीता

  •  सीसीटीएनएस व साइबर कक्ष शुरू, अब हाईटेक होगी पुलिसिंग
  •  एआई तकनीक से अपराध पर कड़ा नियंत्रण, एसपी ने दी बड़ी जानकारी
  •  नए आरक्षियों की सुविधाओं का लिया जायजा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
  •  थाने में साफ-सफाई और व्यवस्था पर एसपी का विशेष जोर
  •  नगर भ्रमण कर व्यापारियों व आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया के सिकंदरपुर से जहां सिकंदरपुर थाने परिसर में बने नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष,सीसीटीएनएस व साइबर कक्ष का पुलिस अधीक्षक डॉ ओमवीर सिंह ने फीता काटकर सोमवार को भव्य उद्घाटन कर किया। इस दौरान थाने परिसर में बने भवनों में बैरकों का भी निरीक्षण किया। वहीं आए हुए नये रिक्रुट आरक्षियों को रहने खाने पीने सहित अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। आरक्षियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। वहीं मौजूद महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत नए प्रशिक्षु महिला कर्मियों से पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। प्रशिक्षु आरक्षियों को निर्देश देते हुए कहा की यह उन्नत एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जिसका उद्देश्य है कि अपराधियों पर रियल टाइम निगरानी और अपराध पर नियंत्रण को मजबूत करना है। इसमें अपराधियों का डाटाबेस फेस रिकॉग्निशन वॉइस सर्च और गैंग एनालिसिस जैसी तकनीकी शामिल है। एसपी ने सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को थाने परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान देते हुए कार्यालय में सभी रजिस्टरों को सुसंज्जित ढंग से रख रखाव का निर्देश दिया। वही उसके बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर भ्रमण किया प्रमुख चौराहों सहित बाजारों में आम जनमानस के साथ साथ व्यापारियों से वार्ता कर शांति व्यवस्था के साथ सहयोग करने का अपील भी किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने क्या कुछ कहा देखिए इस रिपोर्ट में वहीं इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला।क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार, थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया सहित थाने के सभी स्टाफ मौजूद रहे। देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट

20260505125740052488420.mp4

20260505125831526181266.mp4



Subscriber

188694

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना