EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मासूम को बहला-फुसलाकर कुएं में फेंका, CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 54 65
    05 May 2026 09:01 AM



 

  •  वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, 6 साल की बच्ची को अगवा कर कुएं में फेंका
  • 😱 स्कूल से लौट रही मासूम के साथ दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी
  • ⚠️ इंसानियत शर्मसार! बहला-फुसलाकर बच्ची को 70 फीट गहरे कुएं में फेंका
  • 🧒 मासूम की चीखों से बची जान, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
  • 👮 पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची टीम
  • ❗ वाराणसी कांड: घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत

 

 

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना  क्षेत्र के कौवापुर गांव में सोमवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव निवासी इमरान की 6 वर्षीय पुत्री एकरा, जो बसंत पब्लिक स्कूल में एलकेजी की छात्रा है, रोज की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही थी।
इसी दौरान रास्ते में साइकिल सवार एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल पर बैठाया और लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर ही पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।
आरोप है कि युवक बच्ची को छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास ले गया और वहां करीब 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंककर मौके से भाग निकला। कुएं से मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
बाहर निकालते समय बच्ची बेहद डरी और सहमी हुई थी। उसके सिर में करीब 3 इंच गहरा घाव हो गया था। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल निलांश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नरपतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नाग्याच, एसीपी विद्युत सक्सेना, थाना अध्यक्ष सारनाथ व चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर मय फोर्स के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट  151166686

2026050508562015085818.mp4

20260505085936295500552.mp4



Subscriber

188690

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना