एज.आई.ए.एस. कोचिंग सेंटर के दो छात्रों राघव झुनझुनवाला व पोल्वरप्पू ध्वनिश ने किया सिविल सर्विस पास
गाजीपुर । जहां यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास करने वाले दो छात्र जिसमें राघव झुनझुनवाला का (चौथा स्थान) व पोल्वरप्पू ध्वनिश का (108 वा स्थान) मिलने पर आज गाजीपुर में स्थित डीडी पब्लिक स्कूल कादीपुर के (प्रबंध/ निदेशक) नरेंद्र नाथ सिंह एवं (डायरेक्टर) प्रफुल्ल सिंह द्वारा दोनों अधिकारियों को माल्यार्पण कर बुके देकर सम्मानित किया । वही डीडी पब्लिक स्कूल के (फाउंडर एवं दिल्ली में कोचिंग सेंटर के संस्थापक) प्रमोद सिंह द्वारा पढ़ाए हुए , दोनों छात्रों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । इस मौके पर विद्यालय में सभी छात्र - छात्राओं को अपनी सफलता के बारे में जानकारी देते हुए , प्रदेश में चौथा स्थान पाने वाले सिविल सर्विस के अचीवर राघव झुनझुनवाला ने बताया कि लक्ष्य ही मूल मंत्र है , अगर आप सफलता पाना चाहते हैं , तो अपनी सभी मूलभूत सुविधाओं को त्याग करते हुए , दिल दिमाग एकाग्र कर पढ़ाई पर ध्यान दें । इस बीच बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है । जिससे आपको घबराना नहीं है । इस बीच सफलता हासिल होने के दौरान आप सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । उसको डटकर सामना करें । वही पोल्वरप्पू ध्वनिश ने प्रदेश में 108 वां स्थान प्राप्त कर अपने जिले सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है । इन्होंने कहा कि छात्रों को अपने जीवन में सिर्फ लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करना एवं मूलभूत सुविधाओं को त्याग करते हुए , लगातार परिश्रम करना ही मूल मंत्र है । भारत का नंबर वन यूपीएससी सर्विसेज में गरीब हो या अमीर सभी लोगों को आगे बढ़ने का एक समान मौका मिलता है । वही डीडी पब्लिक स्कूल के (फाउंडर) प्रमोद सिंह ने कहा कि दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे , इन दो छात्रों के ऊपर बहुत सारी समस्याएं आई , लेकिन एकमात्र उद्देश्य सिर्फ तैयारी करना रहा । जिसका जीता जागता उदाहरण आज पूरे प्रदेश में सिविल सर्विस पास कर देखने को मिली । और उन्होंने बताया कि विगत कोई वर्षों से लगातार चल रही , संस्था के बैनर तले लगभग 200 से ऊपर छात्रों को सफलता हासिल हुई है । वही इस कार्यक्रम के अंत में (चेयरमैन) प्रफुल्ल सिंह ने आए हुए , दोनों अतिथियों को स्वागत करते हुए , इनकी उपलब्धता पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसे महानुभाव लोग इस विद्यालय के प्रांगण में आकर सभी बच्चों को मूल मंत्र देने का कार्य किया है । जिसके कारण हम अपने विद्यालय परिवार के तरफ से आभार व्यक्त करते हैं । इस मौके पर जेम्स स्टीफन , अजय कुमार , अरविंद प्रधान , महात्म यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525

