पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना, वरिष्ठ समाजसेवी मुसरफ ख़ान, समाजसेवी पंकज जैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भारत आज भगवामय हो गया है, जो जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास, विकास की नीतियों और सुशासन की जीत है। भाजपा को मिले इस अभूतपूर्व जनादेश को उन्होंने “जनता के अटल विश्वास का विजयी घोष” बताया।
उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का भरोसा ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी इस सफलता का श्रेय देते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
आखिर में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और यह ऐतिहासिक जीत उसी दिशा में एक और मजबूत कदम है। उन्होंने कहा, यह ऐतिहासिक जीत जन-जन के विश्वास की है, यह जीत विकास और सुशासन की है। मोदीजी का नया भारत – मजबूत भारत।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
