पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कलां के निवासी और पूर्व प्रधान परिवार से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार इबादत नूर खां उर्फ लल्ला (62 वर्ष) का सोमवार को तड़के करीब 3 बजे अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत पूरनपुर स्थित अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
इबादत नूर खां लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि क्षेत्रीय पत्रकारिता को भी बड़ी क्षति हुई है। वह अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनके पांच पुत्र इमरान, रेहान, फैजान, जीशान और सलमान शामिल हैं।परिवार के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का भी निधन हो चुका था, जिससे परिवार पहले ही गहरे सदमे से गुजर चुका था। उनके एक पुत्र रेहान खां वर्तमान में सऊदी अरब में कार्यरत हैं। इबादत नूर खां का स्वभाव मिलनसार और व्यवहार सरल था, जिसके चलते समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी अच्छी पहचान थी।उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। कई प्रमुख लोगों ने उन्हें एक ईमानदार और जमीनी पत्रकार बताते हुए उनकी कमी को अपूरणीय बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इबादत नूर खां हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनकर सामने आते थे और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है, जिसे भर पाना मुश्किल है।निधन पर शोक व्यक्त किया
नवीन अग्रवाल, सर्वेश मिश्रा, उमेश शर्मा, जियाउल हक खान सरफराज खां, अहमद मियां, शैलेन्द्र शर्मा, अनिल शुक्ला, अनुप शुक्ला, सौरभ पांडेय, अवधेश पांडेय, सरजीत, मीनू बरकाती, विकास सिंह, सचिन गुप्ता, देवनारायण तिवारी,जुल्फिकार खां,संदीप शर्मा,शब्लू खां,दिनेश सहित कई अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।इसके अलावा पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, सपा नेता राजकुमार उर्फ राजू, अरशद खां, व्यापारी नेता हंसराज गुप्ता, अशोक खंडेलवाल, विजयपाल विक्की, असलम कुरैशी, पूर्व प्रधान पति तक्की खां, आरिफ खां, अमानत रसूल खां,व महिंद्रा आरती हाजी लाडले ने पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981
