EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नखतपुर गाँव में बीती रात चोरों नें खंगाला सिपाही का घर..
  • 151176333 - ARYAN SINGH 55 66
    04 May 2026 18:25 PM



गाजीपुर मरदह - मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर गांव में बीती रात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही के घर चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।नखतपुर निवासी पीड़ित सिपाही वर्तमान में अमेठी जिले के गौरीगंज थाने में तैनात हैं। घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पर थे। घर पर सिपाही की माता, बहन और एक भाई मौजूद थे, जो बाहरी हिस्से वाले कमरे में सो रहे थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर सूने कमरे का ताला तोड़ा। चोरों ने घर के भीतर अटेची बैग और संदूक के ताले तोड़ दिए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने एक लाख रुपये नकद के साथ लाखों रुपये के कीमती आभूषण चुराए हैं। सुबह जब परिजनों ने कमरे का ताला टूटा हुआ देखा, तो उन्हें चोरी का पता चला। घर का सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात व नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय डायल 112 टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। मरदह थाना प्रभारी तारावती ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिपोर्ट -आर्यन सिंह  151176333

 

 



Subscriber

188689

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना