आगरा 12 वर्षीय मासूम छोटू की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है… आगरा पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर दीपक कुमार आईपीएस के निर्देशन में थाना बसई जगनेर क्षेत्र के रणधीरपुरा में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया गया। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में नामजद आरोपी सद्दाम और राशिद को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया… दोनों आरोपी मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घायल आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है… पुलिस ने उनके कब्जे से 2 तमंचे, 4 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस (.315 बोर) और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ प्रीता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
मासूम की हत्या के मामले में पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है… आगे जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
