EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फर्जी ट्रेनिंग सेंटर की आड़ में बेरोजगार युवक-युवतियों से करते थे ठगी, दिखाते थे जल्द अमीर बनने का सपना
  • 151188511 - FULMATI 65 76
    04 May 2026 16:42 PM



गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी ट्रेनिंग सेंटर की आड़ में बेरोजगार युवक-युवतियों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रविवार को इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मौके से भाग गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जालसाजी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपियों में सिराजुद्दीन निवासी बरबा कला, थाना तुर्कपट्टी, जिला कुशीनगर, अतेंद्र राजपूत निवासी अमरौली रतनपुर, थाना अलीगंज, जिला एटा और कृष्ण मोहन सिंह निवासी मेदिनीपुर, थाना घुघली, जिला महराजगंज शामिल हैं। वहीं, चौथा आरोपी आलोक सिंह निवासी रामकोला, जिला कुशीनगर मौके से भाग गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार, गुलरिहा पुलिस गश्त पर थी तभी उसे सूचना मिली कि हरसेवकपुर नंबर-2 स्थित अभिनंदन मैरिज लॉन में कुछ लोग फर्जी ट्रेनिंग सेंटर संचालित कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान वहां करीब 200 की संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां मौजूद मिले, जिन्हें कथित ट्रेनिंग के नाम पर बहलाया-फुसलाया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह दूर-दराज के गांवों से आए कम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर नेटवर्क मार्केटिंग से जोड़ता था। उन्हें जल्द अमीर बनने का सपना दिखाया जाता था और इंटरव्यू व ट्रेनिंग के नाम पर प्रत्येक युवक-युवती से 13-13 हजार रुपये वसूले जाते थे
इसके बाद उन्हें और लोगों को जोड़ने की ट्रेनिंग दी जाती थी और लगातार निगरानी में रखा जाता था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी सिराजुद्दीन मौके पर युवाओं को भ्रमित करता हुआ पाया गया। उसके साथ दो अन्य सहयोगी भी सक्रिय थे। पुलिस ने हलका प्रभारी विवेक कुमार अवस्थी की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इनके खिलाफ पिपराइच थाना सहित बिहार में भी पहले से जालसाजी के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188689

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना