EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी का तबादला, मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    04 May 2026 14:14 PM



धीरज ओझा ने शिष्टाचार भेंट कर दी बधाई, कार्यकाल को बताया प्रेरणादायी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी का स्थानांतरण उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर हो गया है। उनके स्थानांतरण की सूचना मिलते ही जनपद में प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों में भी चर्चा का विषय बन गया।इसी क्रम में रानीगंज के निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कैंप कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भेंट के दौरान धीरज ओझा ने कहा कि शिव सहाय अवस्थी का कार्यकाल प्रतापगढ़ के प्रशासनिक इतिहास में एक सशक्त और प्रेरणादायी अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय क्षमता और जनहितकारी नीतियों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक लागू कराया। उन्होंने कहा कि शिव सहाय अवस्थी के नेतृत्व में जनपद में विकास योजनाओं को गति मिली, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ। आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी संवेदनशीलता और तत्परता भी सराहनीय रही। धीरज ओझा ने आगे कहा कि जिलाधिकारी के रूप में शिव सहाय अवस्थी ने प्रशासनिक कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा दिया, जिससे आम नागरिकों का विश्वास प्रशासन के प्रति मजबूत हुआ। उनके कार्यों की सराहना लंबे समय तक होती रहेगी। अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि शिव सहाय अवस्थी अपने नवीन दायित्व में भी इसी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें तथा प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते रहें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188688

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना