- बानमोर का मुख्य बाजार अतिक्रमण की चपेट में, प्रशासन बेखबर
- स्टेशन रोड पर कब्जों का जाल, 60 फुट सड़क सिमटकर 2 फुट रह गई
- नगर परिषद और पुलिस की अनदेखी से बढ़े अतिक्रमण, जनता परेशान
- बाजार में दुकानों का सामान सड़कों पर, आवागमन पूरी तरह बाधित
- अतिक्रमण के कारण फायर ब्रिगेड तक नहीं पहुंच पाती, हादसों का खतरा बढ़ा
- मुनादी के नाम पर खर्च, लेकिन कार्रवाई शून्य—बानमोर में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद
मध्य प्रदेश बानमोर नगर परिषद अधिकारियों तथा पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण नगर का एकमात्र मुख्य बाजार स्टेशन रोड इन दिनों अतिक्रमणकारियों के शिकंजे में जकड़ा हुआ है। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा मुनादी के नाम पर हर माह हजारों रुपया का शासन को चूना लगाया जा रहा है। लेकिन धरातल पर कोई भी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है ।जिस कारण अतिक्रमणकारियौ के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 60 फुट की रोड सिकुड़कर मात्र दो फीट की रह गई है। कारण है कि सभी दुकानदारों ने अपने-अपने सामान को दुकानों से निकाल कर रोड पर सजा रखा है। जिससे चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ज्ञात रहे नगर के एकमात्र मुख्य बाजार स्टेशन रोड पर सर्राफा व्यवसायी किराना व्यवसायी जनरल स्टोर हेयर कटिंग सैलून कपड़ा मार्केट मिष्ठान विक्रेता तथा इलेक्ट्रिक सामान विक्रेताओं की दुकानें संचालित है। जो सभी नगर परिषद अधिकारियों तथा पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण सुबह 8:00 से ही रोड पर सज जाती हैं। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है जबकि किसी दुकानदार भाई की दुकान में अचानक आग लग जाती है तो वहां तक फायर ब्रिगेड को पहुंचने के लिए घंटौ का समय लग जाता है ।तब तक उसका सामान जलकर राख हो जाता है। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260504073034547855661.mp4
20260504073044266330164.mp4
