EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बडनगर व्यापारी की हत्या मामले में 8 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए हत्यारे, बड़नगर मंडी में व्यापारियों का प्रदर्शन, 72 घंटे का अल्टीमेटम
Link
  • 151159343 - RAKESH SEN 54 65
    03 May 2026 19:21 PM



  • बड़नगर हत्याकांड में 8 दिन बाद भी आरोपी फरार, व्यापारियों में आक्रोश
  • अनाज व्यापारी राजू जैन हत्याकांड: पुलिस पर उठे सवाल, गिरफ्तारी अब तक नहीं
  • ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन का प्रदर्शन, मंडी में अनाज खरीदी पूरी तरह ठप
  • व्यापारियों की हड़ताल से किसान परेशान, फसल खरीदी पर पड़ा असर
  • प्रशासन का आश्वासन— 72 घंटे में गिरफ्तारी, नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • मृतक के परिजनों का अल्टीमेटम, बोले— न्याय नहीं मिला तो मंडी रहेगी बंद

 

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन बड़नगर। बड़नगर-उज्जैन रोड पर 24 अप्रैल को अनाज व्यापारी राजेंद्र उर्फ राजू जैन की दुकान के पास हुए सनसनीखेज हत्याकांड में 8 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पिता-पुत्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आदर्श जैन और निलेश जैन पर किसान से अनाज खरीद को लेकर हुए विवाद में राजू जैन पर लात-घूंसे से प्राणघातक हमला कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।इस मामले को लेकर व्यापारियों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 27 अप्रैल को ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मेहता, सचिव नितेश गोधा सहित अन्य पदाधिकारियों ने एसडीएम धीरेंद्र पाराशर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराजगी और बढ़ गई।शनिवार को व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी में अनाज की खरीदी पूरी तरह रोककर हड़ताल कर दी। सैकड़ों व्यापारी मंडी प्रांगण में एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। इस अचानक हड़ताल से किसान भी चिंतित नजर आए, क्योंकि उनकी फसल की खरीदी प्रभावित होने लगी।सूचना मिलते ही तहसीलदार रूपाली जैन और थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से चर्चा की। प्रशासन ने 48 से 72 घंटे के भीतर आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला अस्थायी रूप से शांत हुआ।इस दौरान मृतक के पुत्र अंशुल जैन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और मंडी बंद रखी जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन के दौरान व्यापारी एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे, जिनमें विजय मेहता, राजेंद्र बरडिया, प्रतीक पोरवाल, सुनील गामा, मनोज सियाल, राकेश शाह, तेज प्रकाश माहेश्वरी, रवि ददरवाल सुनील पोरवाल सहित अन्य शामिल थे। देखे उज्जैन से राकेश सेन की रिपोट 

 

बाइट विजय मेहता व्यापारी 

 बाइट थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार 

 फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल  राकेश सेन की रिपोर्ट 

20260503191838611700331.mp4

20260503191844465613862.mp4

20260503191856703514353.mp4

20260503191901308351141.mp4

20260503191923662307426.mp4

20260503191933652682735.mp4

20260503191938743421762.mp4



Subscriber

188688

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना