EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बुआ के बेटे की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चाकू बरामद
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    03 May 2026 19:14 PM



प्रतापगढ़: रिश्तों का कत्ल करने वाला ममेरा भाई सलाखों के पीछे, हत्या का चाकू बरामद

टिंकू शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी दीपक पाण्डेय गिरफ्तार

रिश्तों में दरार बनी मौत की वजह, हत्या करने वाला ममेरा भाई गिरफ्तार

गंगा एक्सप्रेसवे के पास दबोचा गया हत्यारा, पुलिस ने किया खुलासा

प्रतापगढ़। जनपद के थाना महेशगंज क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को टिंकू शुक्ला उर्फ विजय (पुत्र कृपाशंकर शुक्ला), निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना बाघराय, जो अपनी ससुराल ग्राम जियावन का पुरवा (राजापुर, थाना महेशगंज) आया हुआ था, पर उसके ममेरे भाई दीपक पाण्डेय उर्फ बब्लू (पुत्र लक्ष्मीनारायण पाण्डेय) ने आपसी विवाद के दौरान चाकू से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल टिंकू को तत्काल सीएचसी कुंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। मामले में थाना महेशगंज पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 103(1) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना महेशगंज पुलिस एवं एसओजी टीम को सक्रिय किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पाण्डेय (उम्र लगभग 24 वर्ष) को महेवामलकिया के पास गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड स्थित गोपालापुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद के चलते उसने अपने ममेरे भाई टिंकू शुक्ला पर चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस सफल कार्रवाई में थाना महेशगंज पुलिस टीम एवं एसओजी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना