EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ई-रिक्शा पलटा, तीन लोग गंभीर घायल; एंबुलेंस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 76
    03 May 2026 19:08 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के मिरजापुर महाकनी क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जुट गई। घायलों में ध्रुवराज की हालत सबसे नाजुक बताई जा रही है, जबकि अन्य दो घायलों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए राहत कार्य शुरू किया और बिना देर किए आपातकालीन सेवा को सूचना दी सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या UP32 FG 0388 कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस के चालक पायलट शैलेंद्र कुमार और ईएमटी अमित कुमार ने पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को संभाला। उन्होंने मौके पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उनकी हालत को स्थिर करने के बाद तुरंत जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण घायलों का इलाज तत्काल शुरू हो सका, जिससे उनकी जान बचने की उम्मीद बढ़ गई है। चिकित्सकों के अनुसार ध्रुवराज की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। लोगों ने आपातकालीन सेवा की तत्परता को सराहनीय बताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188687

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना