EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अपनाघर सेवा समिति बयाना इकाई का वार्षिक समारोह सम्पन्न डॉ. बी.एम. भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    03 May 2026 18:01 PM



बयाना- विश्वस्तरीय सामाजिक संस्था अपनाघर सेवा समिति की बयाना इकाई का वार्षिक समारोह शनिवार देर शाम कस्बे के वेयर हाउस रोड स्थित अमर पैलेस में आयोजित किया गया। बता दें अपनाघर पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य को समर्पित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामकुमार गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक कुसुम अग्रवाल ने की। इस दौरान पूर्व सरपंच केदार नाथ और हेल्पलाइन भरतपुर के सचिव विनोद खंडेलवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था से जुड़ने वाले नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। साथ ही, समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को मंच पर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेवाभावी लोगों ने आश्रम में रह रहे 'प्रभु स्वरूप' पीड़ितों की भोजन व्यवस्था के लिए 'अन्न प्रकल्प' के तहत अनाज दान करने की घोषणा की। समारोह में समिति के संरक्षक अनिल जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंदु शर्मा, पुरुष इकाई अध्यक्ष योगेश सर्राफ, महिला इकाई अध्यक्ष पूनम सक्सेना, सचिव संतोष गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, सतीश अवस्थी, मनोज अग्रवाल, त्रिलोक उपाध्याय, वैद्य विनोद बिहारी शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, पवन गोयल, लता गुप्ता, रजनी गुप्ता, रेणु मिश्रा, सरिता तिवारी, बबिता जैन, सुधा सारस्वत सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, भामाशाह, स्वयंसेवक और संस्था के सभी मासिक एवं वार्षिक सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक उपाध्याय ने किया। उपस्थित लोगों ने 'अन्न प्रकल्प' को निरंतर चलाने और जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया।



Subscriber

188685

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना