EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दिवंगत आत्मा को 6 घंटे आत्म दाह संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ा प्रशासन के हस्तक्षेप पर कराया गया संस्कार
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 45 65
    03 May 2026 18:00 PM



गोवर्धन मथुरा गिरिराज जी की नगरी गोवर्धन, जहाँ लोग मोक्ष की कामना लेकर आते हैं, वहाँ एक मृत देह को अग्नि देने के लिए परिजनों को 6 घंटे तक संघर्ष करना पड़ा। मामला राधाकुंड छोटी परिक्रमा मार्ग के चुतर टेका का क्षेत्र का है, जहाँ श्मशान की जमीन को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि अंतिम संस्कार रुक गया। एक तरफ पूर्वजों की विरासत का दावा था, तो दूसरी तरफ कथित अवैध कब्जाधारियों की अड़चन।  

मृतका वृद्धा के परिजनों का दावा है कि जिस जमीन पर वे दाह संस्कार करने पहुंचे थे, वह उनके पूर्वजों की है। वहां पहले से ही उनके पूर्वजों की समाधियां बनी हुई हैं। हालांकि, जब वे शव लेकर वहां पहुंचे, तो कुछ बंगाली वावाओ ने जमीन पर अपना मालिकाना हक जताते हुए अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। विवाद की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कब्जाधारी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं था। हंगामा बढ़ता देख लेखपाल पटवारी और पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।जब समझाने से बात नहीं बनी, तो पुलिस ने अड़चन डालने वाले नामजद लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले गई।जिसके बाद लेखपाल और पटवारी ने जमीन के कागजात और रिकॉर्ड खंगाले। और घंटों चली जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि अंतिम संस्कार करने आए लोगों का दावा सही था। इसके बाद करीब 6 घंटे की देरी से चिता जलाई जा सकी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अंतिम विदाई जैसे संवेदनशील समय पर इस तरह की राजनीति और कब्जा करना मानवता के खिलाफ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और जमीन से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा रहा है। प्रशासन से जुड़े हुए लेखपाल उदयवीर थाना गोवर्धन से उपनिरीक्षक गौरव शर्मा मोहनलाल अन्य पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में दाह संस्कार कराया गया।

गोवर्धन मथुरा से टीम ब्यूरो रिपोर्ट जीएस भावना गोस्वामी, सुशीला शर्मा, संध्या जोशी, भानुप्रिया गोस्वामी, भक्ति प्रिया गोस्वामी, पत्रकार मनीष शर्मा, पत्रकार सत्येंद्र दुबे, राहुल मोहन शर्मा, मनीष मोहन शर्मा टीम 

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188685

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना