दिव्यांगों व छात्राओं को साइकिल वितरण, सेवा भावना का अनूठा उदाहरण
बघौचघाट, देवरिया। क्षेत्र में समाज सेवा की प्रेरक मिसाल पेश करते हुए रविवार को श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेंदीपट्टी परिसर में दिव्यांग जनों और छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सहभागिता कर जरूरतमंदों को सहायतार्थ सामग्री प्रदान की।
इस दौरान प्रदेश कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सात दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किए, वहीं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने 28 छात्राओं को साइकिल देकर उनके शिक्षा पथ को सुगम बनाने का संदेश दिया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे, दिव्यांग जनों ने भी इसे अपने लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम के पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन किया।
यह कार्यक्रम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव के सुपुत्र आदित्य श्रीवास्तव के विवाह के शुभ अवसर पर आयोजित प्रीतिभोज किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा सात ट्राई साइकिल एवं 28 साइकिल की व्यवस्था कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजक सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया, ग्राम प्रधान उपेंद्र लाल श्रीवास्तव, सोमेश्वर यति जी महाराज,जोखन शास्त्री,नीरज श्रीवास्तव, दीपक मिश्र,सतेंद्र लाल श्रीवास्तव, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव,अशोक पांडेय,धनेश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव,विवेक राय,जय प्रकाश राय,भीम यादव टुनटुन बाबा,प्रभुनाथ तिवारी, अभय दत्त राय,राजन श्रीवास्तव,सुजीत यादव, रंजन श्रीवास्तव, मिथलेश शर्मा,असलम हाफिज,सुभाष यादव,मुकेश यादव,उमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गणेश मिश्रा ने किया। रिपोट - राकेश कुमार श्रीवास्तव 151131275
