EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देवी ओलाई चंडी का 162वां पूजा उत्सव मनाने के लिए कुई गांव में हजारों भक्त जुटे
Link
  • 151066073 - AJOY KUMAR CHOWDHURY 54 65
    04 May 2026 18:41 PM



  • झारग्राम में ओलाई चंडी पूजा का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु जुटे
  • 162वें ओलाई चंडी उत्सव में उमड़ी आस्था, अष्टमी पर खास पूजा-अर्चना
  • बिनपुर के कुई गांव में धार्मिक उत्सव की धूम, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु
  • पांच दिवसीय ओलाई चंडी पूजा में भक्ति और संस्कृति का संगम
  • अष्टमी पर उमड़ी भीड़, मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा झारग्राम
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच आस्था का महासंगम, ओलाई चंडी पूजा जारी

 

पश्चिम बंगाल के झारग्राम से आस्था की बड़ी खबर सामने आई है… बिनपुर ब्लॉक के कुई गांव में देवी ओलाई चंडी के 162वें पूजा उत्सव में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं… अष्टमी के मौके पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला…

कुई गांव स्थित प्राचीन महा देवी ओलाई चंडी पंडाल में अष्टमी के अवसर पर दूर-दराज के जिलों और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे… सभी ने पूजा-अर्चना कर देवी का आशीर्वाद लिया…

यह उत्सव पांच दिनों तक चलने वाला धार्मिक आयोजन है… जहां हर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है… साथ ही पारंपरिक मेले की रौनक भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है…

मेले में स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी भव्य बना दिया है… श्रद्धालु परिवार सहित इस आयोजन का आनंद ले रहे हैं…

भीड़ को देखते हुए आयोजकों और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं… ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके…


कुल मिलाकर झारग्राम का यह ओलाई चंडी पूजा उत्सव आस्था, संस्कृति और परंपरा का एक भव्य संगम बन गया है… जो हर साल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है… 

 देखें पश्चिम बंगाल से अजय चौधरी की ख़ास रिपोर्ट

20260503134835827648612.mp4



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना