EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सामाजिक व राष्ट्रीय विकास में पत्रकारिता की भूमिका अहम: दयाशंकर सिंह
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    02 May 2026 23:30 PM



देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार महासंघ का आयोजन, दयाशंकर सिंह ने किया संबोधित

ख़बर में लखनऊ लिखा जाए 

  • लखनऊ में राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन, “पत्रकारिता तब और अब” पर हुआ मंथन
  • देवर्षि नारद जयंती पर भव्य आयोजन, पत्रकारिता की भूमिका पर जोर
  • परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले— लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
  • भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • “देवर्षि नारद अलंकरण सम्मान” से सम्मानित हुए पत्रकार और लेखक
  • अधिवेशन में जुटे देशभर के पत्रकार, विचार-विमर्श और सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 

यूपी लखनऊ। सहकारिता भवन सभागार में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर “पत्रकारिता तब और अब” विषय पर व्यापक मंथन हुआ तथा महासंघ की उत्तर प्रदेश इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता ने हर कालखंड में राष्ट्र गौरव, संस्कृति और राष्ट्रीयता को मजबूत करने में रचनात्मक योगदान दिया है। मंत्री ने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे देश की चुनौतियों, लोकतंत्र की मजबूती और विकास में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए रचनात्मक लेखन को बढ़ावा दें। अधिवेशन का शुभारंभ राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. बालकृष्ण पाण्डेय एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर महासंघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। वहीं पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई पदाधिकारियों को “देवर्षि नारद अलंकरण सम्मान” से सम्मानित किया गया। अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने विषय प्रवर्तन किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया। महासचिव पवनेश उपाध्याय ने स्वागत भाषण तथा लखनऊ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन लखनऊ छावनी परिषद के चेयरमैन प्रमोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देखें विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260502232847687838718.mp4

20260502232939182747066.mp4

20260502232950365283748.mp4



Subscriber

188683

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना