इमरजेंसी भी हाईटेक, ओपीडी भी व्यवस्थित—मेडिकल कॉलेज में दिखी नई तस्वीर
प्रधानाचार्य राजेश कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में बदली तस्वीर, मेडिकल कॉलेज में दिखा व्यापक सुधार
अब नहीं खड़े रहना पड़ेगा: मेडिकल कॉलेज में हर जगह बैठने की बेहतर सुविधा
यूपी प्रतापगढ़। जनपद के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रतापगढ़ में इन दिनों व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अस्पताल के वार्ड, वेटिंग एरिया, ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाओं में भी सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मेडिकल कॉलेज के सभी प्रमुख क्षेत्रों में मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पहले जहां लोगों को घंटों खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब उन्हें व्यवस्थित रूप से बैठने की सुविधा मिल रही है, जिससे अस्पताल का माहौल अधिक सहज और अनुशासित हो गया है। इमरजेंसी बिल्डिंग को भी अब बहुत ही बेहतर और सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। यहां साफ-सफाई, व्यवस्थापन और मरीजों की त्वरित देखभाल की सुविधाओं में सुधार हुआ है, जिससे गंभीर मरीजों को तुरंत राहत मिल रही है। वहीं ओपीडी में डॉक्टर भी मरीजों को अधिक ध्यानपूर्वक और बेहतर तरीके से देख रहे हैं, जिससे इलाज की गुणवत्ता में सुधार महसूस किया जा रहा है।
इस संबंध में नोडल अधिकारी एनसीयू एवं नवजात शिशु बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार सुधारात्मक कदम उठा रहा है। इन सकारात्मक बदलावों का श्रेय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार चतुर्वेदी को दिया जा रहा है, जिनके नेतृत्व में नियमित निरीक्षण और प्रभावी प्रबंधन के चलते व्यवस्थाएं तेजी से सुधर रही हैं। वही सीएमएस डॉ. रमेश पाण्डेय एवं सीएमएस शैलेंद्र कुशवाहा ने भी इन प्रयासों की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल बताया है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अब अस्पताल का माहौल पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधाजनक हो गया है।कुल मिलाकर, डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रतापगढ़ में हो रहे ये सुधार न केवल सुविधाओं को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि मरीजों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भी उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260502213307883271175.mp4
20260502213431454666020.mp4
20260502213436157660850.mp4
20260502213444080313720.mp4
2026050221344932451350.mp4
2026050221345507962658.mp4
20260502213503400734256.mp4
20260502213535790116522.mp4
20260502213540790225767.mp4
20260502213544603207618.mp4
20260502213616674257167.mp4
20260502213648174638546.mp4
20260502213653284266252.mp4
20260502213658768270756.mp4
20260502213721148860071.mp4
20260502213753676425078.mp4
20260502213759066808671.mp4
2026050221382447735843.mp4
20260502213829790105664.mp4