EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मई की तपती धूप में भी नहीं रुकेगा अटेवा का संघर्ष: विजय बन्धु
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    02 May 2026 21:18 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़/लखनऊ। अटेवा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सात जनपदीय जोनल बैठक में कर्मचारियों, शिक्षकों और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी एवं हरदोई सहित कई जनपदों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और आगामी जनजागरण अभियान की रणनीति तय की। बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार बन्धु ने की, जबकि संचालन लखनऊ मंडल अध्यक्ष डॉ. आशीष वर्मा ने किया। अपने संबोधन में विजय बन्धु ने कहा कि मई माह में अटेवा पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के दुष्परिणाम, टीईटी विरोध और कर्मचारियों के अधिकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा, “मई की गर्मी में अटेवा पसीना बहाएगा, लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा।” बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश कैडर प्रभारी ओम प्रकाश कनौजिया ने संगठन विस्तार पर विचार रखे, जबकि स्वास्थ्य विभाग प्रधान डॉ. अशोक ने कर्मचारियों की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताया। प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रकाश ने मई माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रदेश मंत्री डॉ. रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को निर्णायक चरण तक ले जाने का आह्वान किया। प्रतापगढ़ जनपद से जिलाध्यक्ष सी.पी. राव ने कहा कि जिले में जनजागरण अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा। जिला महामंत्री विनय सिंह, जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा, आईटी सेल सहप्रभारी वेद प्रकाश आर्यन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूती और सक्रियता पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।“संघर्ष ही अधिकार दिलाता है” “पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है“मई की गर्मी में अटेवा का संघर्ष और तेज होगा”बैठक के जरिए अटेवा ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188682

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना