फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता पुलिस द्वारा शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत एंटी रोमियो टीम ने वैसपुर रोड एवं कस्बा मान्धाता के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस टीम ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके। कार्यक्रम में वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए महिलाओं व बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407385 की जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान थाना पुलिस टीम पूरी सक्रियता के साथ उपस्थित रही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
