EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तहसील समाधान दिवस में 215 शिकायतें आईं, 17 का निस्तारण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    02 May 2026 20:21 PM



डीएम और एसपी के न पहुंचने से फरियादी मायूस दिखे

लालगंज तहसील में शिकायतों की सुनवाई करते अफसर

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज,प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभगार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें 215 शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि मौके पर केवल 17 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को भी पहुंचना था, लेकिन उनके न आने से फरियादी मायूस नजर आए। इसके चलते समाधान दिवस का संचालन एसडीएम शैलेंद्र वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित 145 और पुलिस विभाग की 37 सहित कुल 215 शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सक्रियता और ईमानदारी बनाए रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई तय है। समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा, तहसीलदार गरिमा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार, नायब तहसीलदार पंकज कुमार, डॉक्टर सुधाकर, लेखपाल संघ अध्यक्ष केके सरोज, लेखपाल अकरम, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188682

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना