EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 9–10 मई को, 340 कार्यकर्ता लेंगे भाग
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    02 May 2026 20:01 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आगामी दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण (9–10 मई 2026) की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ एवं के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैठक में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र एवं ओम प्रकाश त्रिपाठी मंच पर मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 9 व 10 मई को आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 340 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसमें जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, नगर निकाय अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख सहित संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन के लिए 23 सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने टीम के सभी सदस्यों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अवधेश गुप्ता ने कहा कि प्रतापगढ़ संगठनात्मक दृष्टि से काशी क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का एक महत्वपूर्ण जिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और व्यवहारिक कौशल को मजबूत करेगा।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चिरबिलहा स्थित श्रीराम रिजॉर्ट में आयोजित होगा, जिसमें 11 सत्रों के माध्यम से संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और कार्यक्रमों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही संगठन की यात्रा और सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल का जन्मदिन भी कार्यालय पर मनाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188682

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना