EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सामाजिक तथा राष्ट्रीय विकास में पत्रकारिता तैयार करती है रचनात्मक वातावरण- दयाशंकर सिंह
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    02 May 2026 19:59 PM



सहकारिता भवन सभागार में पत्रकारिता तब और अब पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में हुआ मंथन

महासंघ के नव निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियो को समारोहपूर्वक दिलायी गयी शपथ

सहकारिता भवन सभागार में पत्रकार सम्मेलन में बोलते प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

पत्रकार सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ करते अतिथि

नव निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों को शपथ दिलाते अतिथि

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लखनऊ। सहकारिता भवन सभागार में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के द्वारा देवर्षि नारद जयंती पर एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारिता तब और अब विषय पर वृहद मंथन भी हुआ। वहीं अधिवेशन में महासंघ की उ0प्र0 इकाई के नव चयनित पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक पद का प्रतिज्ञान भी कराया गया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास तथा राष्ट्र गौरव को निखार देने में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता का अहम स्थान है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीयता तथा संस्कृति के वातावरण को तब और अब दोनों समय की पत्रकारिता के कार्यकाल में देश को रचनात्मक माहौल बराबर प्राप्त होता आ रहा है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों से उत्पन्न राष्ट्रीय चुनौतियों व लोकतंत्र की मजबूती तथा लोगों को विकास में सहभागिता के लिए रचनात्मक लेखन के जरिए योगदान का आहवान किया। इसके पहले महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र तथा राष्ट्रीय संरक्षक डॉ0 बालकृष्ण पाण्डेय एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने अधिवेशन का दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश इकाई की महासंघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण भी कराया गया। वहीं लेखन एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, प्रदेश महासचिव अजय पाण्डेय, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी अनिल त्रिपाठी महेश, सच्चिदानंद मिश्र, प्रदीप सिंह आदि को देवर्षि नारद अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया। प्रारम्भ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने विषय प्रवर्तन प्रस्तुत किया। अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र व संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ0 भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया। महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी पवनेश उपाध्याय ने स्वागत भाषण तथा लखनऊ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने आभार प्रदर्शन किया। अधिवेशन का समापन लखनऊ छावनी परिषद के चेयरमैन प्रमोद शर्मा ने किया। इस मौके पर अब्दुल हासिम, उर्मिला सिंह, देवेन्द्र नारायण मिश्र, रामभरोस मिश्र, बबलू सरोज, सुधीर मिश्र, आनन्द त्रिपाठी, धनंजय मिश्र, नितिन मिश्र आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188682

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना