फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। संत एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में जनगणना 2026-27 हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर की तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। कुल 173 प्रगणक एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रभारी जनगणना अधिकारी नैंसी सिंह ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी लोग अपने लॉगिन पासवर्ड से एच0एल0ओ0 ऐप डाउनलोड कर अभ्यास कर ले जिससे जनगणना करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, आपके मन में जो भी शंकाएं हो उसका समाधान प्रशिक्षण कक्ष में अवश्य कर ले, आप सभी लोग अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर फील्ड में पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से जनगणना का कार्य संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करें। मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। परिवार कितने प्रकार के होते हैं इसके बारे में जानकारी दी गई, भवन परिसर किसे कहते हैं आवासीय गैर आवासीय मकान के बारे में जानकारी दी गई, नजरी नक्शा कैसे बनाएंगे इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर इ.ओ. नगर पालिका राकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी नगर संतोष वर्मा, सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार उमरवैश्य ,संदीप कुमार यादव मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
