EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कासगंज में भाजपा की जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग योजना बैठक संपन्न
  • 151110069 - SANJAY SINGH 65 76
    02 May 2026 19:05 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l भारतीय जनता पार्टी, जनपद कासगंज द्वारा आगामी सांगठिक गतिविधियों को धार देने के लिए आज जिला कार्यालय पर 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान' के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण योजना बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री नीरज शर्मा जी ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत वशिष्ठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री मानवेन्द्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री नीरज शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को दोहराया। उन्होंने कहा कि ​"पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार हमारे लिए केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि सेवा का मार्ग हैं। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से लैस करना है ताकि वे बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बना सकें।"वहीं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री मानवेन्द्र सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास एवं संगठनात्मक दक्षता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।मंचासीन पदाधिकारियों में गौरीशंकर शर्मा, केत सिंह वर्मा , रमेश साहू, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, के.पी. सिंह एवं नवल कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे।बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा,संगठनात्मक मजबूती एवं विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में राजवीर सिंह भल्ला, के.पी. सिंह, शिवकुमार भारद्वाज, डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान, रामनिवास राजपूत, सुरेश माहेश्वरी, आकाशदीप रानू, महेंद्र बघेल, संजय सोलंकी, डॉ. शिवप्रताप सोलंकी, अनुरोध प्रताप सिंह, रविन्द्र ब्रह्मचारी, रूप किशोर कुशवाह, कुलदीप प्रतिहार, विजय लक्ष्मी कश्यप, प्रीति श्रीवास्तव, शरद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम प्रधान एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन की मजबूती और जनसेवा के अटूट संकल्प के साथ हुआ। आगामी दिनों में भाजपा कासगंज द्वारा ग्राम स्तर पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188683

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना