खेरागढ़ थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पाय सितौली गांव डॉक्टर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे ने खुद को उड़ा लिया। घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े तब उन्होंने बेटे को अनुज सिकरवार लहूलुहान अवस्था में पाया।आनन-फानन परिजन बेटे को नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए है।परिजनों ने बताया- बेटे को सिंगापुर से नौकरी का ऑफर आया था। वहा सिंगापुर जाना चाहता था, लेकिन पिता उसे बाहर भेजना नहीं चाहते थे। जिस वजह उसने घर पर आत्मघाती कदम उठा लिया सितौली गांव निवासी संजय सिकरवार पशु चिकित्सक है। गांव में ही उनका क्लीनिक है। उनके दो बेटे थे। उनका बड़ा बेटा सतीश बीएसएफ जवान है। वर्तमान में उसकी तैनाती नागालैंड है। जबकि छोटा बेटा अनुज सिकरवार (20) बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष का छात्र था।शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उसने पिता संजय की लाइसेंसी रिवॉल्वर को कनपटी पर सटाकर खुद को उड़ा लिया। जिस वक्त बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया, उस समय घर पर कोई भी परिजन मौजूद नहीं थे ।वहीं, परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व अनुज को सिंगापुर से नौकरी का ऑफर आया था। वहा सिंगापुर जाना चाहता था, लेकिन पिता संजय सिकरवार उसे बाहर भेजना नहीं चाहते थे। जिस वजह उसने घर पर आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, इन चर्चा की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है प्रथम दृश्य सुसाइड का मामला सामने है रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
