EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बरेली में मौलाना तौसीफ मज़हरी की संदिग्ध मौत पर बढ़ा आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 76
    02 May 2026 18:54 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 



'साजिश या हादसा?': ट्रेन यात्रा के दौरान मौलाना की मौत पर परिजनों ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

पीलीभीत। बरेली में मौलाना तौसीफ मज़हरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मुस्लिम समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है। इस मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर शनिवार को पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह स्थित सावरी आहता गेट पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यहाँ प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता के माध्यम से रेल मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ मज़हरी 26 अप्रैल 2026 को ट्रेन संख्या 04314 से यात्रा कर रहे थे। परिजनों का गंभीर आरोप है कि यात्रा के दौरान मौलाना ने अपनी पत्नी को फोन किया था और बताया था कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है। परिजनों के मुताबिक, मौलाना फोन पर जान बचाने की गुहार लगा रहे थे, जिसके कुछ देर बाद उनसे संपर्क टूट गया। बाद में उनका शव बरेली कैंट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ।
मुस्लिम समुदाय और परिजनों ने बरेली पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। परिजनों का कहना है कि यह कोई साधारण रेल हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। ज्ञापन में बरेली पुलिस की संदिग्ध भूमिका की जांच करने और मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है।
ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सामने पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं सख्त इंतजाम लागू किए जाएं।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सावरी आहता के पास भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। स्थानीय प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इसे संबंधित मंत्रालय तक भेजने का आश्वासन दिया है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188683

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना