EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में बेटियों का सम्मान, प्रमाण पत्र वितरित
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    02 May 2026 17:18 PM



आलीराजपुर। जिला स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सोंडवा जनपद पंचायत भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नव पंजीकृत लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं का स्वागत कर उन्हें योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उन बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च श्रेणी प्राप्त की। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत आलीराजपुर स्थित लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में मुख्य अतिथि श्रीमती हजरी बाई खरत एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोनिका बघेल, सहायक संचालक सुश्री अंजली चौधरी, सीडीपीओ सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं उपस्थित रहीं। पायल बघेल 151172231



Subscriber

188687

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना