आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कट्ठीवाड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए आरोपियों तक तेजी से पहुंच बनाई। जानकारी के अनुसार पीड़िता 25 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम कुहा में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। रात्रि करीब 3:30 बजे सोते समय आरोपी रितेश उर्फ रीनू एवं जुबटिया ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर एक ग्रामीण के मौके पर पहुंचने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके आधार पर 01 मई 2026 को थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत धारा 70(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी जोबट श्री अश्विनी कुमार के निर्देशन में निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 01 मई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सोलंकी, उपनिरीक्षक माधुसिंह हाड़ा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति डामोर, सहायक उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। पायल बघेल 151172231
