EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बात करने से मना करने पर महिला के घर में लगाई आग, पति को फोन पर कही गंदी बात- केस दर्ज
  • 151188511 - FULMATI 34 55
    02 May 2026 15:21 PM



 

 क्षेत्र में एक महिला को फोन और मैसेज के जरिये परेशान करने का मामला सामने आया है। बातचीत से इन्कार करने पर आरोपी युवक ने महिला के घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीपीगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का रहने वाला विजय बीते करीब ढाई माह से उसे लगातार फोन कर और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर बातचीत करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता था।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके पति को भी फोन कर उसके बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बन गई और वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। महिला का आरोप है कि 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे, जब उसके पति घर पर नहीं थे, तभी आरोपित ने उसके छप्पर के मकान में आग लगा दी।

आग लगने से घर में रखा बिस्तर, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विजय के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी रिपोट - फूलमती मौर्य  151188511



Subscriber

188683

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना