फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया हिमाचल प्रदेश शिमला। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मदन राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें आशा कार्यकर्ता संघ की पदाधिकारी,कार्य समिति सदस्य एवं सभी जिलों से आशा बहनों प्रतिनिधियाँ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । ,इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा जी, प्रदेश महामंत्री आदरणीय यशपाल जी, प्रदेश उपमहामंत्री देवीदत्त तनवर जी, आशा कार्यकर्ता संघ हिमाचल प्रदेश प्रभारी आदरणीय अमीचंद डोगरा जी सचिव एवं पूर्व आशा प्रभारी श्री मति सुमन जी का मार्गदर्शन मिला । आशा विधान के अनुसार और संगठन की नीति रीति के अनुसार भारतीय मजदूर संघ संबंधित कोई भी कार्यकर्ता अगर पार्टी के सिब्बल से चुनाव लड़ता है तो उस कार्यकर्ता को संगठन से अपने आप को अलग करना पड़ता हैं सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आशा कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा अनीता कुमारी जी नगर निगम चुनाव पार्टी के सिब्बल को लेकर चुनाव में खड़ी हो रही हैं जिसके लिए कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने महासंघ से अध्यक्ष पद से कार्य भार मुक्त करने की सहमति जताई है और प्रस्ताव को सर्वसहमति से पारित किया गया ,भारतीय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारियों ने भी इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति प्रदान की। सर्व सम्मति से पुष्पा मान्टा जुब्बल को आशा कार्यकर्ता संघ हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा नियुक्त करने का निर्णय लिया । जिसकी विधिवत घोषणा मदन राणा प्रदेशाध्यक्ष भांमस ने की कार्यभार संभालने की घोषणा के वाद पुष्पा मान्टा ने संघ को विश्वास दिलाया कि वे पुरी निष्ठा व इमानदारी से सब को साथ लेकर सगंठन को मजबूत करेंगी । सभी जिलों की आशा पदाधिकारियों ने पुष्पा मान्टा की नियुक्ति का स्वागत किया तथा बधाई दी। आशा कार्यकर्ता संघ हिमाचल की प्रदेश महामन्त्री शशी ने पुष्पा मान्टा की नियुक्ति की विधिवत अधिसूचना जारी कर उन्हे र्हादिक बधाई दी। प्रदीप 151109037
